YouTube ने करा बड़ा दावा, कनेक्टेड टीवी पर 20 मिलियन से अधिक यूजर्स ने देखा ये कंटेट
वीडियो-स्ट्रीमिंग के लिए मशहूर YouTube के पास वीडियो का भंडार है, दुनिया के हर टॉपिक पर यूट्टूब पर कंटेट मिल जाता है। इंडिया में इंटरनेट यूजर्स हर व्यक्ति यूट्यूब पर उपयोगी सामग्री खोजता रहता है ।
YouTube ने दावा करते हुए कहा है कि भारत में 20 मिलियन से अधिक यूजर्स ने ने अपने कनेक्टेड टीवी पर YouTube का कंटेट देखा है। YouTube स्ट्रीमिंग में लगातार वृद्धि भी देखी जा रही है। YouTube के मुताबिक इसमें बीते साल मई महीने में 40% से अधिक की इजाफा हुआ है।
YouTube ने अपने सालाना इवेंट में जानकारी देते हुए कहा कि 85% दर्शकों ने कोविड -19 के प्रकोप के बाद यूट्यूब कंटेंट को सबसे अधिक देखा है। दुनिया में प्रचलित अन्य भाषाओं के मुकाबले 93% YouTube दर्शक भारतीय भाषाओं में कंटेंट देखना पसंद करते हैं।
YouTube ने जानकारी दी है कि उसके चैनल्स पर स्टडी मटेरियल को ज्यादा सर्च किया जा रहा है। 'StudyIQ' और 'Dont Memorise' के सब्सक्राइबर लगातार बढ़ रहे हैं। स्टडी चैनल भारत में लर्नर कम्युनिटी को मजबूत बना रहा है। इस मटेरियल के जरिए लोग खुद को एजुकेट कर रहे हैं। कोरोनाकाल में ऐसे विषयों को सबसे ज्यादा खोजा गया है। एज्युकेटिव यूट्यूब चैनलों के सब्सक्राइबर बढ़ रहे हैं। इनकी संख्या में बड़ी तेजी आई है।
YouTube पर करियर वीडियो भी खूब देखे जा रहे हैं। पिछले साल के मुकाबसे इसमें 60 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। YouTube केमुताबिक ने फॉर्मिंग, फायनेंस, फूड और इंजीनियरिंग जैसे स्टडी वीडियोज़ के व्यूवर में खासी ग्रोथ देखने को मिली है। टेक्नालॉजी, ब्यूटी और कॉमेडी मटेरियल भी देखा जा रहा है। इसमें लोकल लैंग्वेज के दर्शक बढ़े हैं।