अगर आप भी अपना बैंक खाता बंद करवाने जा रहे हैं, तो इन खास बातों का ध्यान जरूर रखिए जो हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं...
डिजिटल इंडिया और जनधन खाता योजना आने के बाद से भारत में आज लगभग हर व्यक्ति का अपना बैंक खाता है। साथ ही सरकार के जनधन बैंक खाते वाली पहल से घर-घर की महिलाओं के पास भी उनका खुद का बैंक खाता हो गया है।
आज के दौर में बैंक खाता होने के कई सारे फायदे होते हैं, मगर कई बार लोग अधिक लाभ के चक्कर में एक से ज्यादा बैंकों में अपना खाता खुलवा लेते हैं। जिसके बाद उनको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग अपने एक से अधिक बैंक खातों को बंद भी कर देते हैं। लेकिन इसी बीच वो बैंक खातों से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से उनको काफी नुकसान हो जाता है।
1 साल से पहले बंद ना करवाएं खाता...
कई बार लोग खाता खोलने के एक साल के अंदर ही बंद करवाने का फैसला ले लेते हैं। ऐसे में उनको खाता बंद करने के लिए क्लोजिंग चार्ज देना पड़ता है। इसलिए खाता हमेशा एक साल के बाद ही बंद करवाना चाहिए।
14 दिन के अंदर बंद करवाने पर नहीं लगता चार्ज...
अगर आप आपतकाल में अपना खाता बंद करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक अवसर मिलता है। बशर्ते आपको खाता खोलने के 14 दिनों के भीतर ही खाता बंद करवाना पड़ता है, जिसका कोई चार्ज नहीं देना होता है। साथ ही एक साल पूरा होने के बाद अगर खाता बंद करवाते हैं, तो आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है।
कितने पैसे मिलेंगे खता बंद करने पर...
अब बात आती है कि खाता बंद करने पर आपको नकद में कितने पैसे मिलते हैं? असल में अगर आप खाता बंद करते हैं और उसमें 20 हजार से ज्यादा रूपये जमा हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको सिर्फ 20 हजार रूपये ही नकद मिलते हैं।
बाकी के रूपये मिलेंगे ऐसे...
इसके बाद के सारे बचे हुए रूपये बैंक आपको नकद में न देकर, उनको आपके दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर देता है। इसके लिए आपको दूसरे खाते से जुड़ी सारी जानकारी उस बैंक को देनी होती है।
News Credit - अमर उजाला।