IND vs SL 2nd Test Update : गार्डन सिटी में गुलाबी गेंद टेस्ट में नजरें विराट कोहली के बल्ले पर,
भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैच की सीरीज का आखिरी टेस्ट आज यानी 12 मार्च 2022 से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इसमें लॉल गेंद () की जगह गुलाबी गेंद () का इस्तेमाल किया जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। टॉस का समय दोपहर 1:30 बजे का है।यह एक डे-नाइट (दिन-रात्रि) मुकाबला है।
बेंगलुरु को ‘गार्डन सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है। ‘गार्डन सिटी’ में पिंक बॉल टेस्ट विराट कोहली के लिए लकी साबित हो सकता है। विराट कोहली ने 28 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है। उन्होंने अपना आखिरी यानी 70वां अंतरराष्ट्रीय शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में नवंबर 2019 में पिंक बॉल टेस्ट में ही लगाया था। तब उन्होंने 136 रन की पारी खेली थी।
विराट कोहली ‘गार्डन सिटी’ में पिंक बॉल टेस्ट में सैकड़ा ठोककर अपने शतकों का सूखा खत्म करना चाहेंगे। दूसरी ओर अक्षर पटेल भी इस पिंक बॉल टेस्ट में कमाल कर सकते हैं। अक्षर ने आखिरी बार गुलाबी गेंद टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 11 विकेट लिए थे। उन्होंने दूसरी पारी में गेंदबाजी की शुरुआत भी की थी। नवंबर 2019 के बाद से पूर्व भारतीय कप्तान 28 पारियां खेल चुके हैं, लेकिन शतक नहीं बना सके। उन्होंने 6 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का भी होमग्राउंड है।