53rd day of war: रूस का दावा- पूरा मैरियूपोल कब्जे में
रूस ने दावा किया, मैरियूपोल में करीब 4000 यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन की तरफ से आत्मसमर्पण की सीमा खत्म होने तक कोई जवाब नहीं मिलने के बाद रूस ने फैक्ट्री पर हवाई हमले की चेतावनी दी। इस पर यूक्रेनी सेना ने कहा कि मैरियूपोल में पहले से हवाई हमले जारी हैं।
रूस ने पूरे मैरियूपोल पर कब्जे का दावा किया है। इसे दो माह के युद्ध की सबसे बड़ी कामयाबी बताते हुए रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा, रूसी सैनिकों ने मैरियूपोल के पूरे शहरी इलाके पर नियंत्रण कर लिया है। रूस ने कहा, अजोव सागर के किनारे 11 वर्ग किमी में बनी अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री मैरियूपोल में यूक्रेनी सैनिकों का आखिरी ठिकाना है। यहां से बच निकलने का कोई रास्ता नहीं है। वे सरेंडर करें तो जिंदा छोड़ दिया जाएगा।
रूस ने दावा किया, मैरियूपोल में करीब 4000 यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन की तरफ से आत्मसमर्पण की सीमा खत्म होने तक कोई जवाब नहीं मिलने के बाद रूस ने फैक्ट्री पर हवाई हमले की चेतावनी दी। इस पर यूक्रेनी सेना ने कहा कि मैरियूपोल में पहले से हवाई हमले जारी हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, रूस जानबूझकर सबकुछ बर्बाद करने पर तुला है। मैरियूपोल सैनिकों की मौत हुई तो शांति के प्रयास खत्म हो जाएंगे।
पूरे यूक्रेन पर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमले
रूसी रक्षा मंत्रालय ने मस्कवा पोत डूबने के बाद पूरे यूक्रेन पर मिसाइल हमले तेज करने का एलान किया था। रविवार को यूक्रेन के कई ऐसे इलाकों में भी हमले हुए, जहां कई दिन से शांति थी। पूरे यूक्रेन में रूस ने कई जगह लंबी दूरी की मिसाइलों से हमले किए। राजधानी कीव में बड़ा धमाका हुआ। रूस ने दावा किया कि हथियार फैक्ट्री को तबाह किया है। यूक्रेन ने लवीव के पास चार क्रूज मिसाइलों को नाकाम कर दिया।
मैरियूपोल रूस के लिए सबसे बड़ा इनाम
दावे के मुताबिक रूस ने मैरियूपोल पर नियंत्रण हासिल कर लिया है, तो यह दो माह के युद्ध में अब-तक का सबसे बड़ा इनाम है। असल में 2014 में क्रीमिया को रूस में शामिल कर लिया था, लेकिन वहां तक रूस की सीधी पहुंच नहीं थी। मैरियूपोल पर रूसी नियंत्रण से क्रीमिया और डोनबास के बीच सीधा रास्ता तैयार हो जाएगा।