साउथ के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन बीते कुछ समय में देशभर से बहुत लोगों केे दिलो में अपनी जगह बना चुके हैं।
साउथ में अपने दमदार अभिनय और बेहतरीन एक्शन के लिए मशहूर अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग अब किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं। अभिनेता की फिल्म हर बार दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब साबित हुई है। खास बात यह है कि अल्लू अर्जुन हर बार अपने फैंस को एक नए किरदार और अलग अंदाज में नजर आते हैं। लोगों को बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले अल्लू अर्जुन हर साल 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे में एक्टर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताएंगे अल्लू अर्जुन की टॉप 5 फिल्मों के किरदारों के बारे में-
पुष्पा: द राइज
बीते साल रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोला। फिल्म में अभिनेता की शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया। फिल्म में अल्लू अर्जुन का किरदार उनके आजतक निभाएं सभी किरदारों से काफी अलग था। पुष्पा में अल्लू अर्जुन एक मजदूर से लेकर तस्करी के बादशाह तक बनते दिखाई दिए। इस फिल्म में एक्टर का रफ एंड टफ रोल लोगों को काफी पसंद आया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 265 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म को दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

अला वैकुंठपुरमलो
साल 2020 में आई फिल्म अला वैकुंठपुरमलो अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्मों से में एक है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नजर आई थीं। फिल्म में अल्लू के किरदार की बात करें तो अभिनेता बंटू नाम के एक शख्स की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने पिता को खोजने निकला है और बाद में अपने परिवार को उन्हें परेशान कर रहे आदमी से भी बचाता है। इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 262 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

सरायनाडू
साल 2016 में आई फिल्म सरायनाडू ने अल्लू अर्जुन को तेलुगू सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई। फिल्म में अल्लू अर्जुन ने एक पूर्व सैनिक का किरदार निभाया था, जो भष्ट्र और अन्याय करने वालों को सजा देता है। फिल्म में अभिनेता के दमदार एक्शन के साथ ही उनका रोमांटिक अंदाज भी आपको बेहद पसंद आएगा। इसके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में करीब 127 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म को दर्शक जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

डीजे (दुव्वादा जगन्नाथ)
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की एक और शानदार फिल्म डीजे (दुव्वादा जगन्नाथ) को साल 2017 में रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द - गिर्द घूमती है जो शादियों और समारोह में खाना बनाने का काम करता है। लेकिन अपने गुस्सैल अंदाज से कई अपराधियों को उनके किए की सजा भी देता है। खास बात यह है कि अपराधियों को उनके मुकाम तक पहुंचाने का यह काम वह अपने घरवालों से छिपकर करता है। फिल्म में सफेद लुंगी और शर्ट पहने अल्लू का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 115 करोड़ रुपये कमाए। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म एसएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

रेस गुर्रम
अल्लू अर्जुन की फिल्म रेस गुर्रम एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अभिनेता जबरदस्त एक्शन के साथ ही दर्शकों को हंसाते भी दिखाई दिए हैं। इस फिल्म में एक नॉर्मल लड़के की कहानी है, जिसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है, जब एक खतरनाक अपराधी शिवा रेड्डी की उनके जीवन में एंट्री होती है। फिल्म ने दुनिया भर में करीब 100 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म को दर्शक यूट्यूब पर देख सकते हैं।