IPL 2022 RR vs RCB: टॉप पर पहुंची राजस्थान
बैंगलोर पर जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गई है। वहीं बैंगलोर पांचवें स्थान पर बनी हुई है, लेकिन यह टीम प्लेऑफ की रेस में पिछड़ गई है।
आईपीएल 2022 में सभी टीमें कम से कम सात मैच खेल चुकी हैं और अब प्लेऑफ की स्थिति साफ होने लगी है। टूर्नामेंट के 39 मैच होने के बाद राजस्थान की टीम अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। वहीं गुजरात दूसरे और हैदराबाद तीसरे नंबर पर है।
इन टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत ज्यादा है। इसके बाद प्लेऑफ की चौथी टीम बनने के लिए बैंगलोर और लखनऊ के बीच मुकाबला जारी है। पंजाब, दिल्ली और कोलकाता भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं, लेकिन इन तीनों टीमों के लिए टॉप चार में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा।
अंक तालिका में आखिरी दो स्थानों पर काबिज मुंबई और चेन्नई को कोई चमत्कार ही प्लेऑफ में पहुंचा सकता है। पंजाब के शिखर धवन प्लेऑफ की रेस में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, जोस बटलर इस रेस में सबसे आगे हैं। वहीं विकेट लेने के मामले में चहल सबसे आगे हैं।
अंक तालिका में आखिरी दो स्थानों पर काबिज मुंबई और चेन्नई को कोई चमत्कार ही प्लेऑफ में पहुंचा सकता है। पंजाब के शिखर धवन प्लेऑफ की रेस में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, जोस बटलर इस रेस में सबसे आगे हैं। वहीं विकेट लेने के मामले में चहल सबसे आगे हैं।
अंक तालिका की स्थिति
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराने के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ चुकी है। गुजरात दूसरे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर हैं। इन तीनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय दिख रहा है। लखनऊ चौथे और आरसीबी पांचवें स्ठान पर काबिज है। इन दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनने के लिए जंग होगी। पंजाब छठे, दिल्ली सातवें और कोलकाता आठवें स्थान पर है। ये तीनों टीमें भी प्लेऑफ की रेस में शामिल हैं, लेकिन इनके लिए टॉप चार में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा। नौवें स्थान पर काबिज चेन्नई को टॉप चार में जगह बनाने के लिए लगभग हर मैच जीतना होगा। वहीं कोई चमत्कार ही मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचा सकता है।
टीम | मैच खेले | जीत | हार | अंक | रन रेट |
राजस्थान रॉयल्स | 8 | 6 | 2 | 12 | 0.561 |
गुजरात टाइटंस | 7 | 6 | 1 | 12 | 0.396 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 5 | 2 | 10 | 0.691 |
लखनऊ सुपर जाएंट्स | 8 | 5 | 3 | 10 | 0.334 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 9 | 5 | 4 | 10 | -0.572 |
पंजाब किंग्स | 8 | 4 | 4 | 8 | -0.419 |
दिल्ली कैपिटल्स | 7 | 3 | 4 | 6 | 0.715 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 8 | 3 | 5 | 6 | 0.080 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 2 | 6 | 4 | -0.538 |
मुंबई इंडियंस | 8 | 0 | 8 | 0 | -1.000 |
सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)
सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, लोकेश राहुल दूसरे और धवन तीसरे स्थान पर हैं।
खिलाड़ी | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | सर्वोच्च स्कोर |
जोस बटलर | 8 | 499 | 71.29 | 159.42 | 116 |
लोकेश राहुल | 8 | 368 | 61.33 | 147.79 | 103* |
शिखर धवन | 8 | 302 | 43.14 | 132.46 | 88* |
हार्दिक पांड्या | 6 | 295 | 73.75 | 136.57 | 87* |
फाफ डुप्लेसिस | 9 | 278 | 30.89 | 128.11 | 96 |
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)
पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं। उन्होंने आठ मैचों में 18 विकेट लिए हैं। वहीं, टी नटराजन दूसरे और ब्रावो तीसरे स्थान पर हैं।
खिलाड़ी | मैच | विकेट | औसत | इकोनॉमी |
युजवेंद्र चहल | 8 | 18 | 12.61 | 7.09 |
टी नटराजन | 7 | 15 | 14.53 | 8.07 |
ड्वेन ब्रावो | 8 | 14 | 18.50 | 8.73 |
वनिंदू हसरंगा | 9 | 13 | 18.84 | 8.16 |
कुलदीप यादव | 7 | 13 | 17.38 | 8.47 |