IPL 2022 Csk vs Rcb Review: जानें चेन्नई-बैंगलोर मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड बने
मोहम्मद सिराज ने भी एक खराब रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे इस सीजन डेथ ओवर्स में एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। इस दौरान उन्होंने डेथ ओवर्स यानी 16 से 20 ओवर के बीच सात ओवर गेंदबाजी की है और 15.17 की इकोनॉमी से बिना कोई विकेट लिए 109 रन लुटाए हैं।
आईपीएल 2022 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 23 रन से हरा दिया। इस मैच में चेन्नई के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने तूफानी पारी खेली। इन दोनों ने मैच में कई रिकॉर्ड्स बना डाले। उथप्पा और शिवम ने मैच में छक्कों की झड़ी लगा दी। दोनों ने मिलकर कुल 17 छक्के लगाए। इसमें से उथप्पा ने नौ और शिवम ने आठ छक्के लगाए। उथप्पा ने 50 गेंदों पर 88 रन और शिवम ने 46 गेंदों पर 95 रन की नाबाद पारी खेली।
इस मैच में 11 से 20 ओवर के बीच यानी आखिरी 10 ओवर में चेन्नई ने 156 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास में आखिरी 10 ओवर में बनाया गया तीसरा सबसे ज्यादा रन है। आखिरी 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम है। उसने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 11 से 20 ओवर के बीच 172 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर पंजाब की टीम है। उसने 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी 10 ओवर में 162 रन बनाए थे।
उथप्पा और शिवम दुबे के बीच 74 गेंदों पर 165 रन की साझेदारी हुई। यह इस सीजन किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड बैंगलोर के फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली के नाम था। इन दोनों ने पंजाब के खिलाफ 118 रन की साझेदारी की थी। वहीं, चेन्नई के लिए यह किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस के नाम है। इन दोनों ने 2020 आईपीएल में पंजाब के खिलाफ 181 नाबाद रन की साझेदारी निभाई थी।

88 रन उथप्पा का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन था, जो उन्होंने 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलते हुए राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ बनाए थे। वहीं, 95 नॉटआउट शिवम दुबे का हाईएस्ट स्कोर है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रन था, जो उन्होंने इसी सीजन पंजाब के खिलाफ बनाया था। उथप्पा ने आईपीएल करियर का 27वां और दुबे ने आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया।