आईपीएल 2022 का नौवां मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच है। राजस्थान ने अपने पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं मुंबई को अपने पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमें यह मैच जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।
राजस्थान की टीम इस सीजन सबसे मजबूत और सबसे संतुलित टीमों में से एक हैं। टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों शानदार है। वहीं मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव के आने से मजबूत हुई है।
मुंबई के लिए पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। रोहित अपने अर्धशतक से चूक गए थे, लेकिन किशान ने बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं तिलक वर्मा ने भी छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली थी और यह दिखाया था कि उनके अंदर क्या काबीलियत है। इन दोनों के अलावा पोलार्ड और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए थे।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11
जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेम्स नीशम / नाथन कुल्टर-नाइल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा।