Russia Ukraine War Crisis: जल्द ही यूक्रेन पर 'परमाणु' हमला कर सकता है रूस
रूस-यूक्रेन के बीच आज 55वां दिन भी जारी है। कई देशों की मध्यस्थता के बावजूद दोनों देश किसी स्थायी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है वहीं यूक्रेनी सेना भी डटकर मुकाबला कर रही है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि मारियूपोल शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है हालांकि, यूक्रेन ने इससे इनकार किया है।
यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कहा है कि मारियूपोल में हालात जरूर कठिन हैं लेकिन अभी यहां हम रूसी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
डोनबास में नए हमलों की तैयारी में रूस: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रूसी सेना डोनबास में नए हमले की तैयारी कर रही है। सैनिकों और हथियारों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।
जल्द ही यूक्रेन पर 'परमाणु' हमला कर सकता है रूस
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि दुनिया को रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना के लिए तैयार रहना चाहिए। देश की राजधानी कीव में बोलते हुए जेलेंस्की ने आशंका व्यक्त करते हु
यूक्रेन नहीं जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
व्हाइट हाउस ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन जाने की योजना टाल दी है। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बाइडन से कीव आकर रूसी लड़ाई के खिलाफ समर्थन देने के लिए कहा था और यहां की ताजा स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा था।