Tata IPL 2022 Update: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का खेल जारी है
दो नई टीमों के जुड़ने से लीग का रोमांच अपने चरम पर है। सभी टीमों के बीच यहां जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। एक हफ्ते से अधिक का समय हो चुका है और इस दौरान इसमें कई करीबी मुकाबले देखने को मिले हैं।
राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों मैच अच्छे रन रेट से जीतकर शीर्ष पर काबिज है। कोलकाता नाइट राइडर्स तीन में से दो मैच जीतकर चार अंकों और बेहतर रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।
तीसरे नंबर पर लीग की नई टीम गुजरात टाइटंस है जो अपने दोनों मैच जीतकर तीसरे पायदान पर है। इसके बाद पंजाब की टीम भी तीन में दो मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इन सबके बाद दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दो में से एक मैच जीतकर क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें पायगान पर है।
टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस, चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद, इन तीनोें टीमों का खाता नहीं खुला है और ये क्रमश: आठवें, नौवें और 10वें नंबर पर बनी हुई हैं। इसमें सनराइजर्स ने अभी तक सिर्फ एक मैच खेले हैं, मुंबई ने दो और चेन्नई ने तीन मैच खेले हैं।
टीम | मैच खेले | जीत | हार | अंक | नेट रन रेट |
राजस्थाम रॉयल्स | 2 | 2 | 0 | 4 | 2.1 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.843 |
गुजरात टाइटंस | 2 | 2 | 0 | 4 | 0.495 |
पंजाब किंग्स | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.238 |
दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 1 | 1 | 2 | 0.065 |
लखनऊ सुपर जाएंट्स | 2 | 1 | 1 | 2 | -0.011 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2 | 1 | 1 | 2 | -0.048 |
मुंबई इंडियंस | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.029 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.251 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 1 | 0 | 1 | 0 | -3.05 |