Ukraine Russia War Updates: रूस ने दी थी सदस्य देशों को धमकी
रूसी हमले के बाद से यूक्रेन के हालात बदतर होते जा रहे हैं। इनकी जंग 44वें दिन में पहुंच गई है और नतीजा सिफर है। इस बीच यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि बोरोड्यांका शहर के हालात बहुत खराब हैं।
यहां बूचा से बुरी स्थिति है। वहीं युद्ध अपराधों के आरोपी रूस को संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद ने बाहर कर दिया है। इस दौरान हुई वोटिंग में 93 देशों ने रूस के विरोध में मतदान किया, तो भारत समेत 58 देश मतदान से दूर रहे।
बूचा में मारे गए 163 लोगों के शवों की पहचान
बूचा नरसंहार में मारे गए 163 लोगों के शवों की पहचान कर ली गई है। बूचा के मेयर ने बताया कि, अभी तक 320 शव मिले हैं। हर दिन शव बढ़ते ही जा रहे हैं, जिसमें से 163 लोगों की पहचान की गई है।
यूक्रेन को 500 मिलियन यूरो की मदद देगा यूरोपीय संघ
यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को हथियारों के लिए 500 मिलियन यूरो का प्रस्ताव दिया है। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष ने भी यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त 500 मिलियन यूरो जारी करने के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
रूस ने दी थी यूएन सदस्य देशों को धमकी
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से रूस को बाहर कर दिया गया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र में वोटिंग से पहले रूसी राजनायिकों की ओर से सदस्य देशों को पत्र लिखा गया था। इसमें रूस के खिलाफ वोट न करने को लेकर धमकी भी दी गई थी। रूस ने कहा था कि, ऐसा करके आप दुश्मनी की तरफ कदम बढ़ाएंगे।